Skip to main content

राज्य मंत्रियों ने बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा, राहत कार्यों की समीक्षा की।

 



 बिसवां सीतापुर: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जितिन प्रसाद व मयंकेश्वर शरण सिंह व कपिल देव अग्रवाल ने  गांजर में बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया व बाढ़ रहत कार्यों की समीक्षा की| मंत्रियों ने बाढ़ पीड़ितों से बात की तो लोगो का दर्द छलक पड़ा | बाढ़ पीड़ितों की दास्तान सुनकर मंत्री जी ने जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निस्तारण किये जाने की बात कही | लोगो ने मंत्री जी को बताया कि किस तरह से उनके घर नदी के कटान में बह गए हैं | मंत्रियों ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा भी की व सम्बंधित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए | निरीक्षक के बाद मंत्रियों का काफिला बिसवां पहुंचा | यहाँ लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में मंत्री जितिन प्रसाद ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश हैं कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा | विकास कार्यों में किसी प्रकार से गुणवत्ता में कमी लायी जाएगी तो जिम्मेदारों को बखशा नहीं जायेगा | बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने मंत्रियों का स्वागत किया | इस दौरान जिलाधिकारी अनुज कुमार, बिसवां एसडीएम पीएल मौर्य, लहरपुर एसडीएम अनुपम मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप अजेय पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा |

रिपोर्ट: बिलाल खान

Comments

  1. Kuch dhayan sidhouli to lucknow wale crossing pe de dijiye jis pe hamesha jaam lga rehata hai shree Billal sir ji🙏

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

शारदा सहायक नहर कटी, कई गाँव चपेट मे, सैकड़ों लोग फंसे

 बिसवां सीतापुर: थाना सदरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूसहन पुल के निकट शारदा सहायक नहर कटने से कई गाँव  पानी मे समा गए। नहर कटने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी वहीं पीड़ित ग्रामीण गाँव छोड़कर पलायन को मजबूर हो गए। इस हादसे मे ग्राम रूसहन, लोधौरा, सद्दूपुर महरिया जुड़नापुर, पडरिया सहित थाना सदरपुर क्षेत्र के दर्जनों गाँव चपेट मे है। कई दर्जन परिवार पानी मे फंसे हुए हैं। प्रशासन द्वारा पानी मे फंसे परिवारों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बिसवां की किस मस्जिद मे तरावीह में कितने होंगे पारे, पढ़े पूरी जानकारी

बिसवां सीतापुर: रमजान का मुकद्दस महिना शुरू हो रहा है। इस मुबारक महीने में तरावीह की नमाज का अहम मकाम है। तरावीह बीस रकातों में पढ़ी जाती है और तरावीह में एक कुरआन पाक मुकम्मल करना सुन्नत मोकिदा है। इसका वक़्त इशा के फ़र्ज़ों के बाद से तुलू-ए-फ़ज्र तक है। कस्बा बिसवां की किस मस्जिद में कितने पारे तरावीह में पढ़े जायेंगे इसकी जानकरी नीचे दी जा रही है।  • नूरी मस्जिद मोहल्ला मियांगंज (मरकज)- 3 पारे,  • मरकज मस्जिद पठानी टोला- 2 पारे • मोहम्मदी मस्जिद जोशी टोला- 3 पारे  • बड़ी मस्जिद शेख सरायं - 2 पारे • रजा मस्जिद काजी टोला- सवा 2 पारे • मस्जिद गुलशन शाह छोटा चौराहा- 3 पारे • खजुरिया वाली मस्जिद कैथी टोला- 2 पारे • मस्जिद चौधरी साहब हजीरा- 3 पारे  • मदीना मस्जिद मिल्की टोला- 3 पारे  • बिलाली मस्जिद कमंगरी टोला- 5 पारे  • कंकर वाली शाही मस्जिद- 2 पारे  • मस्जिद कूबा जहांगीराबाद रोड बदालपुरवा-  2 पारा  • चौपान शहीद मस्जिद- 3 पारे • मस्जिद उमर फारुक मुराऊ टोला – सवा 1 पारा  • मंगरहिया बाजार मस्जिद- 2 पारे • दायरा मस्...

कोटेदार खा गया दो माह का गल्ला, ग्रामीणों ने लगाया आरोप

  बिसवाँ सीतापुर: विकास खण्ड सकरन की ग्राम पंचायत उल्लहा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर दो माह का राशन न दिये जाने का आरोप लगाते हुए शिकायती प्रार्थना पत्र तहसील दिवस में दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार श्रीधर ने माह जून व जुलाई का खाद्यान्न वितरण नहीं किया है। जब कार्डधारक कोटेदार के पास राशन लेने जाते हैं तो कोटेदार कार्डधाराकों को धमका कर भगा देता है। पीड़ित कार्डधारकों ने शिकायती प्रार्थना पत्र के जरिये बताया कि पूर्ति निरीक्षक बिसवाँ को इस सम्बन्ध में शिकायत की गई परन्तु अभी तक पूर्ति विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शनिवार को तहसील दिवस में दर्जनों पीड़ित कार्डधारकों ने उक्त कोटेदार के खिलाफ जाँच कर कार्यवाही की मांग की है ।