बिसवां सीतापुर: नगर निकाय चुनाव का परिणाम आ चुका है। बिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 16 प्रत्याशी मैदान मे थे। 4 मई को हुए मतदान में 54.07 प्रतिशत मतदान हुआ था। आज 13 मई को 6 राउंड में मतगणना हुई है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने 6637 मत पाकर जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को 521 मतों से शिकस्त दी है। सीमा जैन को 6116 मत प्राप्त हुए। तीसरे नंबर पर मोइन मुखिया को 4583 मत प्राप्त हुए। चौथे नंबर पर अब्दुल अतीक खान को 4129 वोट मिले। सपा प्रत्याशी आशीष गुप्ता 2546 मत पाकर पांचवे नंबर पर रहे। छटे नंबर पर AIMIM की रेहाना परवीन 956 मत मिले। सातवें नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी मो असलम ने 595 मत प्राप्त किए। आठवे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी संतोषी ने 138 मत प्राप्त किए, नवे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी मेराज खान ने 128 मत, दसवें नंबर पर आजाद समाज पार्टी के राजेंद्र मौर्य ने 127 मत, ग्यारहवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी आफाक ने 118 मत, बारहवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी वकार में 103 मत, तेरहवें नंबर पर आप पार्टी के मो फुरकान ने 83 मत, चौदहवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जियाउल हक ने 63 मत, पंद्रहवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी नसीम ने 41 मत, सोलहवें नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी विवेक कुमार ने 34 मत प्राप्त किये। NOTA- 88 मत
वार्ड से जीते सभासदों की सूची
वार्ड संख्या 1 झज्झर द्वितीय वैजंती पत्नी ब्रजपाल 259 से विजय
वार्ड संख्या 2 अमर नगर से अर्चना बाजपेई 65 वोटो से विजय
वार्ड संख्या 3 रायगंज से मनीष कुमार 8 वोटो से विजय
वार्ड संख्या 4 मुराऊ टोला शाकिब 54 वोटो से विजय
वार्ड संख्या 5 झज्झर प्रथम से आशीष मिश्रा 174 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 6 डेट सेठ गंज अशोक पुष्प 52 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 7 थाना तहसील शिखा वर्मा 267 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 8 दायरा प्रथम तबस्सुम 88 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 9 मगरिया बाजार प्रवीण निकहत पत्नी मोहम्मद सईद 225 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 10 थवई टोला अतीक घोसी 231 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 11 शंकरगंज नीरज मिश्रा 178 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 12 थाना तहसील प्रथम अमर सिंह 161 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 13 रायगंज सचिन गुप्ता 13 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 14 कमंगरी टोला अजफ़ार अहमद 42 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 15 सरावगी टोला वरिंदर सिंह 143 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 16 पुराना किला जुनैद 200 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 17 पक्का कटरा रफीक 165 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 18 महाराजागंज 42 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 19 जोशी टोला रफीउद्दीन 28 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 20 शेख सराय इरफान अहमद 58 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 21 पठानी टोला अप्रोच पत्नी आरिफ बेग 202 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 22 काजी टोला रुखसाना पत्नी सलीम 109 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 23 तैयबा खातून पत्नी सलमान 252 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 24 कैथी टोला गीता श्रीवास्तव 394 वोटों से विजय
वार्ड संख्या 25 दायरा द्वितीय नसीम अंसारी 55 वोटो से विजय
रिपोर्ट: बिलाल खान
Comments
Post a Comment